एनशॉर्ट्स
'खत्म करो IPL ऑक्शन, 6 महीने की होनी चाहिए लीग…', 2 बार आईपीएल खिताब जीत चुके क्रिकेटर ने की बदलाव की मांग
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (IPL 2026) के लिए ऑक्शन प्रक्रिया 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगी. पिछले संस्करण के लिए मेगा ऑक्शन हुआ था, जो 2 दिनों तक चला था और इस बार 1 दिन का मिनी ऑक्शन होगा. हालांकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा चाहते हैं कि ऑक्शन होना ही नहीं चाहिए. उन्हें ये भी लगता है कि लीग करीब 6 महीने की होनी चाहिए, जो अभी करीब ढाई महीने तक चलती है. रॉबिन उथप्पा चाहते हैं कि आईपीएल प्लेयर ऑक्शन खत्म करके पूरे साल ट्रेड विंडो खुली रखकर ड्राफ्ट सिस्टम होना चाहिए. वह चाहते हैं कि लीग 6 महीने की होनी चाहिए, जिसके बीच इंटरनेशनल सीरीज भी हो जाए. रॉबिन उथप्पा ने क्या कहा कोलकाता नाइट राइडर्स (2014) और चेन्नई सुपर किंग्स (2021) की आईपीएल विजेता टीम का हिस्सा रहे रॉबिन उथप्पा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "वे इसे स्टार्ट-अप स्टेज से आगे नहीं ले
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।