एनशॉर्ट्स
क्वाड देशों की नौसेनाओं की मालाबार एक्सरसाइज का आगाज, भारत का जंगी जहाज INS सह्याद्री पहुंचा अमेरिका
भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्राध्यक्षों के बीच बहुप्रतीक्षित क्वाड शिखर सम्मेलन का भले ही दुनियाभर को इंतजार है, लेकिन इन चारों देशों की नौसेनाओं की होने वाली वार्षिक मालाबार एक्सरसाइज की शुरुआत सोमवार (10 नवंबर, 2025) से होने जा रही है. क्वाड देशों की नौसेनाओं की इस मालाबार एक्सरसाइज में हिस्सा लेने के लिए भारतीय नौसेना का जंगी जहाज INS सह्याद्री, संयुक्त राज्य अमेरिका के ग्वाम मिलिट्री बेस पहुंच गया है. क्वाड देशों के बीच यह साझा वार्षिक मालाबार एक्सरसाइज को प्रशांत महासागर स्थित ग्वाम बेस में आयोजित किया जा रहा है, जहां इसकी शुरुआत सोमवार (10 नवंबर, 2025) को होने वाली है और इसका समापन अगले हफ्ते मंगलवार (18 नवंबर, 2025) को होगा. भारत की ओर से INS सह्याद्री एक्सरसाइज में होगा शामिल भारतीय नौसेना के मुताबिक, एक्सरसाइज मालाबार 2025 में आईएनएस सह्याद्री की भागीदारी, भारत की स्थायी साझेदारी और समन्वय मजबूत करने, इंटर ऑपरेबिलिटी बढ़ाने और क्षेत्रीय
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।