एनशॉर्ट्स
'क्रैश नहीं हुआ था फाइटर जेट', तेजस हादसे पर HAL की सफाई, जानें क्या बताई वजह?
भारतीय वायुसेना (IAF) के LCA तेजस फाइटर जेट ट्रेनी के क्रैश होने की खबरों पर हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने बयान जारी किया है. एचएएल ने साफ किया है कि तेजस विमान क्रैश नहीं हुआ था, जिसकी चर्चा चल रही है, वह जमीन पर हुई केवल मामूली टेक्निकल समस्या थी. एचएएल ने साफ किया कि एलसीए तेजस दुनिया के हाईटेक फाइटर जेट्स में बेहतरीन सुरक्षा रिकॉर्ड रखता है. HAL ने आगे कहा, मानक प्रक्रिया के मुताबिक इस टेक्निकल मुद्दे की और बारीकी से जांच की जा रही है. HAL औरभारतीय वायुसेना (IAF) साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे की ताकि समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जा सके. LCA Tejas maintains one of the world’s best safety records among contemporary fighter aircraft. As a standard operating procedure, the issue is being analysed in depth and HAL is working closely with the Indian Air Force (IAF) for a speedy resolution.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।