Sports
क्रिकेट के मैदान में WWE वाली फाइट होते-होते बची, इस भारतीय कप्तान को मिली कड़ी सजा, जानें पूरा मामला
Jammu Kashmir Captain Paras Dogra Fight: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मैच में एक खिलाड़ी पर प्रहार करने के लिए पारस डोगरा को सजा मिली है. उन्हें खराब व्यवहार के लिए मैच फीस का 50 फीसद जुर्माना चुकाना होगा. पारस, जम्मू-कश्मीर टीम के कप्तान हैं और उन्होंने फाइनल मैच के दौरान कर्नाटक के केवी अनीश को हेडबट (सिर से टक्कर) मारा था. फाइनल मैच हुबली (कर्नाटक) में खेला जा रहा है. यह घटना फाइनल मैच में दूसरे दिन के पहले सेशन में घटित हुई. पारस डोगरा मैच के पहले दिन रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. दूसरे दिन 99वें ओवर में पारस दोबारा बैटिंग करने आए. कर्नाटक के गेंदबाजों ने उन्हें शॉर्ट पिच गेंदों से टारगेट किया, वहीं फील्डर उन्हें लगातार स्लेज करते रहे. 101वें ओवर में हालात बिगड़े हुए नजर आए. प्रसिद्ध कृष्णा की एक गेंद डोगरा के बल्ले से लगकर बाउंड्री की तरफ चली गई थी. इसी बीच कप्तान डोगरा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।