Sports
क्रिकेट का खेल शर्मसार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच बड़े अधिकारी पर यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप, जानें पूरा मामला
इटली की क्रिकेट टीम कुछ दिन पहले तक भारत में ठहरी हुई थी, जहां वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच खेली. इटली सुपर-8 में जगह नहीं बना पाया, नेपाल को 10 विकेट से हराकर एक यादगार जीत दर्ज जरूर की. उसके कुछ दिन बाद ही यह देश विवादों में घिर गया है, क्योंकि इटली क्रिकेट संघ के एक बड़े अधिकारी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं. इस अधिकारी को निलंबित किया जा चुका है. स्काई स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां जिस अधिकारी की बात हो रही है, उस पर इटली की महिला क्रिकेट टीम की एक सदस्य को अनुचित तरीके से छूने के आरोप हैं. इस मामले में पुलिस ने पिछले साल शिकायत दर्ज की थी. इटली क्रिकेट टीम बहुत मेहनत करने के बाद इतिहास में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर पाई थी. यह वाकई उसके लिए गौरव का क्षण रहा, लेकिन कुछ
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।