एनशॉर्ट्स
क्रिकेटर मोहम्मद शमी शमी की पत्नी ने 4 लाख रुपए मासिक गुजारा भत्ता को बताया कम, SC से की बढ़ाकर 10 लाख करने की मांग
क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां अपना गुजारा भत्ता बढ़वाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची हैं. कोर्ट ने शुक्रवार (7 नवंबर, 2025) को हसीन जहां की याचिका पर पश्चिम बंगाल सरकार और मोहम्मद शमी को नोटिस जारी किया. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि हाई कोर्ट की तरफ से तय गुजारा भत्ता पर्याप्त लगता है. इस मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी. हसीन जहां ने अपने लिए हर महीने 7 लाख की मांग की कलकत्ता हाई कोर्ट ने हसीन जहां और उनकी बेटी को 4 लाख रुपये का मासिक गुजारा भत्ता दिए जाने का आदेश दिया था. इसमें से 1.5 लाख हसीन जहां और 2.5 लाख रुपये उनकी बेटी के लिए हैं. हसीन जहां इससे संतुष्ट नहीं है. उनकी मांग है कि कोर्ट उनके लिए हर महीने 7 लाख और नाबालिग बेटी के लिए 3 लाख रुपये देने का आदेश दे. करोड़ों में शमी की आमदनी,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।