एनशॉर्ट्स
क्या शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा भारत? युनूस सरकार ने की प्रत्यर्पण की मांग, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या दिया जवाब
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को प्रत्यार्पित करने को लेकर भारत ने बड़ा बयान दिया है. इसमें उन्होंने कहा है कि वो बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री को प्रत्यार्पित करने के अनुरोध पर गौर कर रहा है. वह उस देश के लोगों के सर्वोत्तम हितों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्द है. दरअसल, 78 साल की शेख हसीना को पिछले हफ्ते ढाका में एक विशेष न्यायाधिकरण ने उनकी अनुपस्थिति में मानवता के विरुद्ध अपराध के लिए मौत की सजा सुनाई थी. उन्हें पिछले साल हुए छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों पर उनकी सरकार की क्रूर कार्रवाई के लिए दोषी माना है. पिछले बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गईं थींआवामी लीग की नेता हसीना ने पिछले साल बड़े पैमान पर विरोध प्रदर्शनों के बाद पांच अगस्त को बांग्लादेस छोड़कर भारत आ गई थीं. हसीना के सहयोगी और पूर्व गृहमंत्री असदुज्जमां खान कमाल को भी इसी तरह के आरोपों में मौत की सजा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।