एनशॉर्ट्स
क्या रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी 1355 खिलाड़ियों की IPL 2026 नीलामी में लगेगी बोली? जानें इसका नियम
IPL 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा, सभी 10 टीमों का कुल पर्स 200 करोड़ रुपये से भी अधिक है. क्रिकबज की एक रिपोर्ट अनुसार मिनी ऑक्शन के लिए 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस के रूप में 2 दिग्गज खिलाड़ी पहले ही ऑक्शन से नाम वापस ले चुके हैं, वहीं आंद्रे रसेल ने IPL से रिटायरमेंट ले ली है. ये दिग्गज खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन क्या रजिस्ट्रेशन करवाने वाले सभी 1355 खिलाड़ियों पर नीलामी में बोली लगेगी? इसको लेकर क्या है नियम, यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा. क्या है नियम? जानें पूरी प्रक्रिया -इंडियन प्रीमियर लीग में होने वाली नीलामी से पहले देश-विदेश के सैंकड़ों खिलाड़ी अपना-अपना नाम रजिस्टर करवाते हैं. नाम रजिस्टर करवाने के लिए किसी खिलाड़ी को अपने देश या राज्य के क्रिकेट बोर्ड से NOC (नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) लेना होता है. खिलाड़ी BCCI
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।