एनशॉर्ट्स
क्या इमरान खान पूरी तरह से ठीक हैं? बहन उज्मा ने कर दिया बड़ा खुलासा, जानें मुनीर को लेकर क्या कहा
इमरान खान की बहन उज्मा खानम अदियाला जेल से बाहर आ चुकी हैं. उन्होंने बताया कि जेल के भीतर इमरान खान की सेहत ठीक है, लेकिन उन्हें जेल में टॉर्चर किया जा रहा है. उन्होंने इमरान खान पर किए जा रहे जुल्म के लिए पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर को दोषी ठहराया है. 'इमरान खान को किया जा रहा टॉर्चर' उज्मा खानम को 20 मिनट के लिए भाई इमरान खान से मिलने दिया गया. उन्होंने बताया कि फिलहाल जेल में उनकी सेहत ठीक है, लेकिन उनको मेन्टल टॉर्चर किया जा रहा है. उन्होंने कहा, "इमरान खान काफी गुस्से में थे. उन्हें सारा दिन कमरे में बंद कर रखा जाता है. उनका किसी से कोई कम्युनिकेशन नहीं है." उजमा जब अपने भाई से मिलने जेल के अंदर गईं तो उनके साथ पीटीआई के कई समर्थक भी थे जो जेल के बाहर जमा हो गए. जेल के बाहर इमरान खान की पार्टी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।