Politics
क्या अफगानिस्तान PAK जंग में दखल देगा अमेरिका? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत, शहबाज और मुनीर को कही ये बात
Pakistan Afghanistan Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी संघर्ष को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि वह इस मामले में दखल देंगे. ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ अपने मजबूत रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान इस समय शानदार काम कर रहा है. उन्होंने इस्लामाबाद के नेताओं की तारीफ भी की और कहा कि वह इस मुद्दे में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. वाशिंगटन में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप से जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी तनाव में दखल को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं दखल करूंगा. लेकिन पाकिस्तान के साथ मेरे रिश्ते बहुत अच्छे हैं. उनके पास एक अच्छा प्रधानमंत्री, एक महान जनरल और एक अच्छे नेता हैं. ये दोनों ऐसे लोग हैं जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं. पाकिस्तान बहुत अच्छा काम कर रहा है. जब उनसे पूछा गया कि क्या इस्लामाबाद ने अफगानिस्तान
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।