एनशॉर्ट्स
कौन है डॉक्टर आदिल अहमद राठर? जिसके लॉकर से बरामद हुआ 350 किलो विस्फोटक और AK-47
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के फरीदाबाद से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद कर एक अहम सफलता हासिल की है. पुलिस ने 350 किलोग्राम विस्फोटक, 2 एके-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त किया. यह कार्रवाई कश्मीरी डॉक्टर आदिल अहमद राठर के खिलाफ चल रही जांच के दौरान हुई खुलासों के आधार पर की गई. पूछताछ में सामने आया कि राठर ने पहले कश्मीर घाटी में अपने लॉकर में भी एके-47 राइफल और अन्य गोला-बारूद रखा था. अधिकारियों के अनुसार, डॉक्टर ने अपने लिए अलग कमरा किराये पर लिया था, जहां हथियारों और विस्फोटक सामग्री को छिपाया गया था. अब इस केस को NIA के हवाले किया जा सकता है.इ गजवत-उल-हिंद से जुड़े हैं तार यह बरामदगी अंसार गजवत-उल-हिंद (AGH) नामक आतंकी संगठन से जुड़े मामले की जांच का हिस्सा है. जांच में पता चला है कि इस संगठन से तीन डॉक्टर जुड़े हुए थे. इनमें
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।