कौन हैं पाकिस्तान के समीर मिन्हास? वैभव सूर्यवंशी से भी तेज बैटिंग; भारत के खिलाफ फाइनल में जड़े 172 रन

एनशॉर्ट्स
कौन हैं पाकिस्तान के समीर मिन्हास? वैभव सूर्यवंशी से भी तेज बैटिंग; भारत के खिलाफ फाइनल में जड़े 172 रन
पाकिस्तान की युवा सनसनी समीर मिन्हास 2025 अंडर-19 एशिया कप में अपनी धमाकेदार बैटिंग की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. टूर्नामेंट के पहले मैच में 177 रन बनाने वाले समीर मिन्हास ने भारत के खिलाफ फाइनल में 172 रनों की धुआंधार पारी खेली. इसके बाद क्रिकेट फैंस समीर मिन्हास के बारे में खूब सर्च कर रहे हैं. यहां आपको इस पाकिस्तानी बल्लेबाज के बारे में सारी जानकारी देंगे. 2025 अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में समीर मिन्हास ने सिर्फ 113 गेंद में 172 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 17 चौके और 9 छक्के निकले. समीर की तूफानी बैटिंग की बदौलत पाकिस्तान ने खिताबी मैच में 50 ओवर में 7 विकेट पर 347 रन बना डाले. फाइनल में समीर ने सिर्फ 71 गेंद में अपना शतक पूरा किया. मलेशिया के खिलाफ खेली थी 177 रनों की पारी इससे पहले दाएं हाथ के युवा बल्लेबाज समीर मिन्हास
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

