Politics
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
चीनी-कनाडाई शिक्षाविद जियांग ज़ुएक़िन ने भविष्यवाणी की थी कि डोनाल्ड ट्रंप सत्ता में वापस आएंगे और अमेरिका को ईरान के साथ युद्ध का सामना करना पड़ेगा. इस समय वॉशिंगटन और तेहरान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है. ऐसे में उनके 2024 के लेक्चर के वीडियो खूब शेयर किए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें चीन का नोस्ट्राडेमस (नास्त्रेदमस) बताया जा रहा है. उन्होंने कौन-सी तीन भविष्यवाणियां कीं?मई 2024 में रिकॉर्ड किए गए एक लेक्चर में जियांग ने तीन महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां कीं. पहली में उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस लौटेंगे. दूसरी में उन्होंने संकेत दिया था कि ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने से ईरान के साथ सैन्य संघर्ष हो सकता है. तीसरी में उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान के साथ युद्ध अमेरिका के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है. कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? जियांग ज़ुएक़िन बीजिंग में दर्शनशास्त्र और इतिहास पढ़ाने वाले एक शिक्षाविद हैं. वे येल कॉलेज
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।