Sports
कौन रहा अहमदाबाद में भारत की हार का सबसे बड़ा विलेन? जानें किसने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया
भारतीय टीम सुपर-8 का पहला मैच हार गई है. दक्षिण अफ्रीका द्वारा मिले 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 111 रनों पर ढेर हो गई. टीम इंडिया की हार की एक मुख्य वजह अभिषेक शर्मा भी बने. एक तरफ लगातार तीन बार '0' पर आउट होने का दबाव, दूसरी ओर सुपर-8 जैसे बड़े मैच का दबाव. इसी दबाव तले अभिषेक फिर से फ्लॉप हो गए. अभिषेक अगर ठीक समय पर सूझबूझ भरे अंदाज में बैटिंग करते तो शायद भारतीय टीम की जीत के चांस बढ़ जाते. अभिषेक शर्मा हार की वजह, कैसे? नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए मददगार होती है, इसलिए दक्षिण अफ्रीका ने 187 रन बनाए, यह कोई चौंकाने वाला विषय नहीं था. अब बाकी काम भारतीय बल्लेबाजों को करना था. सामने 188 का लक्ष्य था, इन-फॉर्म बल्लेबाज ईशान किशन पारी की चौथी ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।