एनशॉर्ट्स
'कौन देख रहा…', NCERT के चैप्टर में गलती पर गुस्से में PM मोदी, बड़ा कदम उठाएगी सरकार
NCERT की क्लास 8 की सोशल साइंस किताब में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार पर एक चैप्टर को लेकर बड़ा हंगामा मचा हुआ है. सुप्रीम कोर्ट ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है और किताब पर बैन लगा दिया है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले पर अपनी नाखुशी जाहिर की है और कहा है कि जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए. सरकार की तरफ से अब जांच शुरू हो गई है और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर किताब को रोकने के लिए चिट्ठी भी लिखी गई है. PM मोदी ने जताई नाराजगी, कहा- जिम्मेदारी तय हो सरकारी सूत्रों के मुताबिक, PM मोदी इस पूरे मामले से काफी नाराज हैं. उन्होंने कहा, ‘कौन देख रहा है ये सब?’ और जिम्मेदारी तय करने पर जोर दिया है. उन्होने इजरायल से भारत वापस आते समय ही इस पर अपनी राय दी है. सरकार अब इस मामले को गंभीरता से ले रही है और एक्शन लेने की
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।