एनशॉर्ट्स
कोलकाता में हारे, अब बचे हैं सिर्फ 10 मैच, WTC फाइनल के लिए भारत को कितनी जीत चाहिए? ये रहा पूरा समीकरण
कोलकाता में हुआ पहला टेस्ट भारतीय टीम 30 रनों से हार गई है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका ने WTC पॉइंट्स टेबल में इस जीत से अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, दूसरी ओर भारत को टेबल में नुकसान उठाना पड़ा है. चौथी पारी में 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 93 रनों पर ही ढेर हो गई थी. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के हाथों टेस्ट सीरीज में करारी हार के बाद भारत 2025 का फाइनल नहीं खेल पाया था. अब सवाल है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में भारत के कितने मैच बचे हैं और फाइनल में जगह पक्की करने के लिए उसके लिए कितने मैच जीतना जरूरी है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो भारत चौथे स्थान पर है और अभी तक 8 मैच खेल चुका है, जो अन्य टीमों से काफी अधिक है. पहले और दूसरे स्थान पर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।