एनशॉर्ट्स
कोर्ट में हाजिर हुए आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी, क्या है 6 साल पुराना केस?
हैदराबाद की फिजाओं में गुरुवार को सियासी गहमागहमी और पुराने कानूनी दांव-पेच का असर साफ देखा गया. सत्ता के शिखर से हटने के बाद यह एक ऐसा दिन था, जब आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के प्रमुख वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी को एक बार फिर विशेष सीबीआई अदालत के कड़े सुरक्षा घेरे में कदम रखना पड़ा. नामपल्ली स्थित किमिनल कोर्ट कॉम्पलेक्स के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिली. इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. यह पेशी इसलिए भी अहम मानी जा रही थी क्योंकि जगन मोहन रेड्डी प्रत्यक्ष रुप से अदालत में हाजिर हुए. इससे पहले वह 10 जनवरी 2020 को मुख्यमंत्री कोर्ट में पेश हुए थे. इससे पहले कोर्ट ने उन्हें कोर्ट में हाजिर होने के लिए सख्त निर्देश दिए थे. पिछले सालों से वह लगातार मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारियों का हवाला देकर पेशी से छूट ले रहे थे. कोर्ट
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।