एनशॉर्ट्स
'कोई नियम नहीं तोड़ा, कार्रवाई करनी है तो कर लें', संसद परिसर में कुत्ता लाने के विवाद पर बोलीं रेणुका चौधरी
Parliament Dog Controversy: कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी द्वारा संसद परिसर में अपने पालतू कुत्ते को लाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस मुद्दे पर जहां बीजेपी नेताओं ने कार्रवाई की मांग की है, वहीं रेणुका चौधरी अपने रुख पर डटी हुई हैं. कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी ने कहा कि उन्होंने कोई नियम नहीं तोड़ा है और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं, इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता. रेणुका चौधरी ने साधा निशाना कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी ने कहा, 'अगर वे मेरे खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाना चाहते हैं, तो ले आएं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी भी बैलगाड़ी से संसद आए थे. हिंदू धर्म में कुत्तों का बहुत महत्व है. मैंने कोई नियम नहीं तोड़ा है. इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.' राहुल गांधी ने कसा था तंज संसद में कुत्ता
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
Listen:

Leave a Reply