एनशॉर्ट्स
कॉमनवेल्थ गेम्स का 20 सालों बाद भारत में होगा आयोजन, पीएम मोदी ने कहा – 'हम दुनिया का…'
भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिल गई है. स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स जनरल असेंबली में अहमदाबाद शहर को इस खेल के आयोजन की मंजूरी मिली. इससे पहले साल 2010 में भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी. कॉमवेल्थ गेम्स 2030 की बोली में भारत का मुकाबला अबुजा (नाइजीरिया) से था, लेकिन कॉमनवेल्थ स्पोर्ट ने अफ्रीकी देश को 2034 एडिशन के लिए विचार में रखने का फैसला किया. 'हम दुनिया का स्वागत करने के लिए उत्सुक' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट देश के लोगों को बधाई दी. उन्होंने लिखा, "मुझे खुशी है कि भारत ने शताब्दी कॉमनवेल्थ गेम 2030 की मेजबानी की बोली जीत ली है. भारत के लोगों और खेल जगत को बधाई. हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता और खेल भावना ने ही भारत को वैश्विक खेल मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया है. वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ हम इन ऐतिहासिक खेलों का
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।