Sports
कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान? सुपर-8 का पहला मैच बारिश से हुआ रद्द; जानें अब क्या है समीकरण
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच बारिश के कारण बिना कोई गेंद डाले रद्द हो गया, जिसके बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा. हालांकि इसका एक पहलू ये भी है कि किसी एक टीम को 1 अंक का नुकसान हो गया है, जो जीतकर पूरे अंक प्राप्त कर सकती थी. खैर, हम यहां सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम के बारे में बता रहे हैं कि अब टीम सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने ग्रुप स्टेज में 3 मैच जीते थे, ये टीम सिर्फ भारत के खिलाफ मैच हारी थी. पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान शानदार फॉर्म में हैं, वह जारी संस्करण में सबसे ज्यादा रन (220) बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उस्मान तारिक ने भी अभी तक प्रभावित किया है. हालांकि न्यूजीलैंड भी मजबूत टीम है, लेकिन पिच कंडीशन को देखते हुए पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा था. टी20 वर्ल्ड कप
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।