एनशॉर्ट्स
कैंसर से जंग लड़ रही दीपिका कक्कड़ की कैसी है अब तबीयत? पति शोएब इब्राहिम ने दिया हेल्थ अपडेट, बोले- 'हमेशा डर लगता है…'
चोट के कारण सेलिब्रिटी मास्टरशेफ छोड़ने से लेकर बाद में लिवर कैंसर का पता चलने तक, पिछला एक साल ‘ससुराल सिमर का’ फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के लिए काफी मुश्किलों से भरा रहा है. फिलहाल अभिनेत्री सर्जरी के बाद ठीक हो रही हैं, लेकिन उन्हें हर तीन महीने में ब्लड टेस्ट करवाना पड़ता है. वहीं दीपिका कक्कड़ के पति और टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट दिया है. कैसी है दीपिका कक्कड़ की तबीयत? अजूनी अभिनेता शोएब ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ संग एक वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट दिया है. वीडियो में शोएब ने बताया कि वे फिलहाल दीपिका के ब्लड टेस्ट के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "हम कल ही ब्लड सैंपल के लिए अस्पताल गए थे. ऐसा लग रहा है जैसे हमें हर तीन महीने में, फिर हर दो महीने में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।