एनशॉर्ट्स
केरल: सबरीमाला सोना चोरी मामले में SIT का एक्शन, मंदिर का पूर्व कार्यकारी अधिकारी गिरफ्तार
केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से कथित तौर पर सोना गायब होने की जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) ने पूर्व कार्यकारी अधिकारी सुधीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों ने शनिवार (01 नवंबर, 2025) को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि कुमार 2019 में सबरीमाला मंदिर के कार्यकारी अधिकारी थे. उन्हें तिरुवनंतपुरम स्थित अपराध शाखा कार्यालय में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया. कुमार पर यह आरोप है कि उन्होंने द्वारपालक की मूर्तियों के सोने से मढ़े होने की बात छिपाई और मंदिर के आधिकारिक अभिलेखों में उन्हें तांबे की मूर्तियां बताकर दर्ज किया. सूत्रों ने बताया कि कुमार 1990 के दशक में सबरीमला से जुड़े थे और उन्हें पता था कि 1998 से 1999 तक द्वारपालक की मूर्तियों सहित गर्भगृह पर सोने की परत चढ़ाई गयी थी. आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी को सौंपा गया था काम एक अधिकारी ने बताया कि जब द्वारपालक की मूर्तियों के सोने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।