Sports
कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने दी भारतीय टीम को चेतावनी, मैच से ठीक पहले वेस्टइंडीज से ज्यादा खतरनाक जिम्बाब्वे को बताया
Krishnamachari Srikkanth Warned Team India: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज यानी 26 फरवरी को होगा. इस मुकाबले को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो जैसा होने वाला है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों को सिर्फ जीतना ही नहीं, बल्कि बेहतर नेट रन रेट के साथ जीतना होगा, क्योंकि दोनों ही टीमें अपना पहला सुपर-8 मैच बड़े अंतर से हारकर आ रही हैं. टीम इंडिया हर हाल में जिम्बाब्वे को बड़े मार्जिन से हराना चाहेगी, क्योंकि टीम इंडिया का सब कुछ दांव पर लगा हुआ है. इस टूर्नामेंट में 1 मार्च को भारत का मुकाबला वेस्टइंडीज से भी होना है. कैरेबियाई टीम शानदार फॉर्म में चल रही है, लेकिन पूर्व भारतीय दिग्गज कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।