एनशॉर्ट्स
कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग
इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट की मंगलवार (2 दिसंबर, 2025) को मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. इस फ्लाइट ने कुवैत से भारत में तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी, जिसमें मंगलवार (2 दिसंबर) को बम होने की सूचना मिली. बम होने की सूचना मिलने के बाद फ्लाइट 6E 1234 को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया. इसके बाद एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में विमान में बम की जांच की जा रही है. ईमेल के जरिए मिली बम की धमकी इंडिगो एयरलाइन के विमान 6E 1234 में बम होने की धमकी हैदराबाद हवाई अड्डे को ईमेल के जरिए मिली. धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट ने चिंता का माहौल बन गया. इसके तुरंत बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और जांच की जा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।