Sports
कुलदीप यादव की क्यों हुई थी पहले हार्दिक पंड्या से बहस, फिर सूर्यकुमार यादव से भी गर्मा-गर्मी? ये है वजह
Kuldeep Yadav Heated Exchange With Hardik Pandya & Suryakumar Yadav: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार यानी 15 फरवरी को हुआ. ये मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 61 रनों की ऐतिहासिक जीत हासिल की. इस जीत के बीच मैदान पर एक ऐसा पल आया, जिसने स्टेडियम में मौजूद फैंस को हैरान कर दिया. मैच के दौरान टीम इंडिया स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और स्पिनर कुलदीप यादव के बीच तीखी बहस देखने को मिली. ये वाकया पाकिस्तान की पारी के बीच के ओवरों का है, जब हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने एक कैच छोड़ा. कुलदीप द्वारा कैच छूटने के बाद उनपर हार्दिक नाराज होते नजर आएं. मैच खत्म होने के बाद हार्दिक-कुलदीप में हुई बहस मैच खत्म होने के बाद हार्दिक पांड्या काफी आक्रामक अंदाज में कुलदीप यादव को निर्देश दे रहे थे,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।