एनशॉर्ट्स
‘किसी और देश में ऐसा होता तो…’, दिल्ली ब्लास्ट पर प्रियंक खरगे ने अमित शाह का मांगा इस्तीफा
कर्नाटक के मंत्री प्रियंक खरगे ने दिल्ली में सोमवार को हुए विस्फोट को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर खुफिया विफलता का आरोप लगाया है. खरगे ने मंगलवार (11 नवंबर, 2025) को अमित शाह को स्वतंत्र भारत का सबसे अक्षम गृह मंत्री करार दिया और उनके इस्तीफे की भी मांग की. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार (10 नंवबर, 2025) की शाम को एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही एक कार में उच्च तीव्रता का विस्फोट हुआ, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई. अमित शाह पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस नेता ने की पीएम मोदी की आलोचना कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंत्री प्रियंक खरगे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्र की जवाबदेही पर सवाल उठाते हुए कहा कि और कितने लोग मारे जाएंगे. कांग्रेस नेता ने देश भर में हुई विभिन्न आतंकवादी घटनाओं का हवाला दिया और अमित शाह
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।