Sports
कितने बजे शुरू होगा जिम्बाब्वे-आयरलैंड का 5-5 ओवर का मैच? महज 60 गेंद तय करेंगी ऑस्ट्रेलिया का भविष्य, जानें कैसे
Zimbabwe vs Ireland Rain: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे और आयरलैंड का मैच भारतीय समयानुसार 3 बजे से शुरू होना था. मगर बारिश के कारण टॉस में देरी हुई. एक तरफ जिम्बाब्वे है, जो इस मैच में खेले बिना सुपर-8 का टिकट कटा सकता है. मगर यह मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण (Australia Super 8 Qualification Chances) है. ताजा अपडेट अनुसार लगातार बारिश के कारण ओवरों में कटौती होने लगी है और 5-5 ओवर के लिए कट-ऑफ टाइम भी जारी कर दिया गया है. कितने बजे शुरू होगा 5-5 ओवर का मैच? श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में लगातार हो रही बारिश के कारण टॉस में देरी हुई. भारतीय समयानुसार शाम 4 बजकर 10 मिनट से ओवरों में कटौती शुरू हो चुकी है. समय बीतने के साथ ओवरों में कटौती शुरू हो जाएगी. वहीं 5-5 ओवर के मैच के लिए कट-ऑफ टाइम शाम 6 बजकर 10 मिनट रखा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।