एनशॉर्ट्स
कितने पढ़े लिखे हैं राजपाल यादव? नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया था इंडस्ट्री का मोस्ट एजुकेटेड एक्टर
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार राजपाल यादव ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय से लाखों दिलों में खास जगह बनाई है। उन्होंने अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई में भी वह काफी आगे रहे हैं. दरअसल ये बात बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने खुद एक इंटरव्यू में कही थी. मोस्ट एजुकेटेड एक्टर हैं राजपाल यादवबॉलीवुड में सबसे एजुकेटेड कौन हैं, इसका खुलासा नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ‘द लल्लनटॉप’ को दिए एक इंटरव्यू में किया था. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस इंटरव्यू में अपनी बेहतरीन कॉमेडी के जरिए फिल्मों में चार चांद लगाने वाले राजपाल यादव का एक किस्सा याद किया और कहा कि, 'मैंने और राजपाल ने पांच साल तक सिर्फ एक्टिंग की ट्रेनिंग ही ली है. इसलिए मुझे लगता है कि इस पूरी इंडस्ट्री में मेरे और राजपाल के पास सबसे ज़्यादा एकेडेमिक एजुकेशन है.'
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।