एनशॉर्ट्स
कितने दौलतमंद हैं अक्षय खन्ना? 'धुरंधर' में एक्टिंग से जीता ऑडियंस का दिल, जानें नेटवर्थ
फिल्म 'धुरंधर' रिलीज हो गई है और इसमें बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना का दमदार अवतार देखने को मिला है. एक्टर ने फिल्म में रहमान डकैत का किरदार निभाया है जिसने दर्शकों को इंप्रेस कर दिया है. अक्षय खन्ना पिछले 28 सालों से एक्टिंग की दुनिया में अपने हुनर का लोहा मनवा रहे हैं. अपने टैलेंट के दम पर एक्टर ने शोहरत के साथ-साथ बेशुमार दौलत भी कमाई है. रईसी में अक्षय बड़े स्टार्स को मात देते हैं. अक्षय खन्ना ने अपने पिता विनोद खन्ना की 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'हिमालय पुत्र' से बॉलीवुड डेब्यू किया था. 'धुरंधर' से पहले एक्टर 'छावा' में दिखाई दिए थे. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में उन्होंने औरंगजेब का रोल अदा किया था. अक्षय भले ही बड़े पर्दे पर कम नजर आते हैं, लेकिन उनकी डिमांड में कमी नहीं आई है. रिपोर्ट्स की मानें तो 'छावा' और 'धुरंधर', दोनों के लिए उन्होंने 2.5 करोड़ रुपए चार्ज किए
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।