एनशॉर्ट्स
कितना खतरनाक है B-1 लांसर बॉम्बर, जिसे अमेरिका ने ब्रिटिश एयरबेस पर उतारा, इसे रोक पाना ईरान के लिए कितना मुश्किल?
मिडिली ईस्ट में जारी जंग के आठवें दिन यानी शनिवार (7 मार्च 2026) की रात को अमेरिका ने ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला करने की चेतावनी दी. इस बीच अमेरिका ने ब्रिटेन के मिलिट्री एयरबेस को अपना B-1 बॉम्बर विमान उतारा है. यह सब ऐसे समय में हुआ जब अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने हाल ही में कहा कि उनकी सेना ईरान पर हमले तेज करने वाली है. हाल ही में यूके के पीएम की स्टार्मर ने अमेरिका का अपनी सैन्य बेस इस्तेमाल करने से मना किया था, जिससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मतभेद पैदा हो गया था. हालांकि फिर बाद में उन्होंने सैन्य बेस के इस्तेमाल की इजाजत दे दी थी. अमेरिका ने यूके में उतारा B-1 लांसर बॉम्बर अमेरिका का 146 फीट (44.5 मीटर) लंबा बी-1 लांसर (Lancer) विमान शुक्रवार (6 मार्च 2026) की शाम को यूके के ग्लूस्टरशायर में स्थित आरएएफ फेयरफोर्ड पहुंचा.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।