एनशॉर्ट्स
कार्तिक आर्यन ने शेयर की बहन की शादी की अनदेखी तस्वीरें, 'कीकी' के लिए बोले, 'तुम पर गर्व है'
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. ये शादी 4 दिसंबर 2025 को ग्वालियर के उषा किरण पैलेस में धूमधाम से हुई थी. अब बहन की शादी के दो दिन बाद कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें हर कोई शादी के रंग में रंगा नजर आ रहा है. इसके साथ ही कार्तिक ने अपनी के लिए एक बेहद भावुक नोट लिखा है. कार्तिक ने बहन के नाम लिखा भावुक पोस्टकार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर बहन की शादी की तरस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'समय धीरे-धीरे हमारी जिंदगी को बदल देता है. आज का दिन भी कुछ ऐसा ही था. अपनी 'कीकी' को दुल्हन बनते देखकर लग रहा है, जैसे कई साल एक ही पल में सिमट गए.' उन्होंने आगे लिखा, 'कीकी, मैंने तुम्हें एक छोटी बच्ची की तरह बढ़ते हुए देखा है, जो हर जगह मेरे पीछे-पीछे घूमती थी.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।