एनशॉर्ट्स
'कानून से ऊपर कोई नहीं', किंग चार्ल्स के छोटे भाई एंड्रयूज माउंटबेटन की गिरफ्तारी पर ब्रिटिश PM स्टार्मर का पहला रिएक्शन
ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयूज माउंटबेटन को पुलिस ने गिफ्तार किया है. इस पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने भी प्रतिक्रिया दी है. ब्रिटिश पीएम ने दो टूक कहा कि कानून से ऊपर कोई भी नहीं हो सकता है. एंड्रयूज माउंटबेटन को अपने पद का कथित तौर पर गलत तरीके से इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. उन पर ब्रिटेन के बिजनेस राजदूत के पद पर काम करने के दौरान यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को संभावित रूप से गोपनीय दस्तावेज भेजना शामिल है. क्या बोले ब्रिटिश पीएम? बीबीसी को दिए जवाब में ब्रिटिश पीएम ने कहा, "उनको लगता है कि एंड्यूज को खुद से यूके पुलिस से बात करनी चाहिए. यह पुलिस का मामला है. वह अपनी जांच करेंगे लेकिन हमारे सिस्टम का एक सिद्धांत साफ है कि कानून सभी के लिए बराबर है और कोई भी इससे ऊपर नहीं हो सकता है. इस मामले में भी यह
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।