एनशॉर्ट्स
कानूनी पचड़े में फंसे सलमान खान, पान मसाला एड को लेकर हुआ विवाद
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं. वो किसी न किसी वजह से मुसीबतों में फंस जाते हैं. इस बार सलमान खान कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. उन्हें कोटा के कंज्यूमर कोर्ट ने नोटिस भेजा है. जिसमें उन्हें 27 नवंबर तक जवाब देने को कहा है. ये मामला एक पान मसाला विज्ञापन से जुड़ा है. जिसमें एक शिकायतकर्ता ने भ्रामक विज्ञापन की शिकायत की है. बीजेपी के सीनियर नेता और राजस्थान हाई कोर्ट के वकील इंदर मोहन सिंह हनी ने शिकायत दर्ज कराई है. इसमें ऐड पर बैन लगाने की मांग की गई है और कहा गया है कि इन ऐड से कस्टमर्स को गुमराह किया जा रहा है. ये है मामला कोटा कंज्यूमर कोर्ट में अपनी शिकायत में हनी ने दावा किया कि राजश्री पान मसाला बनाने वाली कंपनी और उसके ब्रांड एंबेसडर सलमान खान, प्रोडक्ट को केसर वाली इलायची और केसर वाला पान
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।