एनशॉर्ट्स
काजोल ने बैंक को किराए पर दी अपनी गोरेगांव वाली प्रॉपर्टी, 9 साल की डील से कमाएंगी इतने करोड़
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने मुंबई में अपने गोरेगांव वाली प्रॉपटी किराए पर दे दी है. एक्ट्रेस ने एचडीएफसी बैंक को अपनी ये प्रॉपर्टी 9 साल के लिए किराए पर दी है जिससे अब हर महीने उन्हें लाखों की इनकम होगी. वहीं डील के तहत काजोल ने लाखों रुपए बतौर सिक्योरिटी वसूल किए हैं. इस प्रॉपर्टी को काजोल ने हाल ही में करोड़ों में खरीदा था. हिंदुस्तान टाइम्स की मानें को स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक ये प्रॉपर्टी गोरेगांव के भारत अराइज में स्थित है. काजोल ने मार्च 2025 में इस प्रॉपर्टी को 28.78 करोड़ रुपए में खरीदा था. 1,817 स्क्वायर फुट में फैले इस रिटेल यूनिट में एक पार्किंग स्लॉट भी है. 14 नवंबर, 2025 को काजोल और एचडीएफसी बैंक के बीच ये लीज डील हुई थी. इसके तहत 5.61 लाख रुपए की स्टैम्प ड्यूटी और 30 हजार रुपए के रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ इसके रजिस्टर किया गया है. 9 साल में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।