एनशॉर्ट्स
कांग्रेस ने SIR वाले 12 राज्यों के शीर्ष पदाधिकारियों की मंगलवार को बैठक बुलाई, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम और वोट चोरी के मुद्दे के बीच कांग्रेस ने 18 नवंबर को उन 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारियों, राज्य इकाई प्रमुखों, कांग्रेस विधायक दल के नेताओं और सचिवों की समीक्षा बैठक बुलाई है, जहां मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चल रहा है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारियों, PCC, CLP नेताओं और 12 राज्यों(जहां SIR चल रही है) के सचिवों की समीक्षा बैठक 18 नवंबर को सुबह 10:30 बजे इंदिरा भवन में होगी।— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के शुक्रवार को आए नतीजे में बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 202 सीट पर जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस के घटक वाले महागठबंधन को 35 सीट से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस ने राहुल गांधी और पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं की शनिवार को नतीजों की समीक्षा के लिए हुई बैठक में चुनाव निर्वाचन आयोग (ईसी)
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।