एनशॉर्ट्स
कहानी एक विलेन कीः पांच शादी, 12 अफेयर, फिर भी गुमनामी में बीती जिंदगी
बॉलीवुड में 80-90 के दशक में कई फिल्मों में शानदार एक्टिंग. विलेन के रूप में अच्छा करियर. शहंशाह, करिश्मा, भवानी जंक्शन, सोने पर सुहागा, गंगा जमुना सरस्वती, तूफान जैसी फिल्मों में काम किया है. यहां हम बात कर रहे हैं एक्टर महेश आनंद की. बतौर मॉडल की थी शुरुआतमहेश आनंद ने फिल्मी करियर की शुरुआत बॉलीवुड में बतौर मॉडल एंड डांसर शुरू की थी. 1982 में रिलीज हुई सनम तेरी कसम में वो इसी रोल में नजर आए थे, बैक डांसर थे. 1984 में करिश्मा के जरिए उन्हें एक्टिंग करियर में ब्रेक मिला. पर असली पहचान उन्हें मिली 1988 में जब अमिताभ बच्चन की फिल्म आई शहंशाह. बड़े एक्टर्स के साथ किया काममहेश आनंद ने अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, गोविंदा, आमिर, सलमानखान और अक्षय कुमार जैसे एक्टर के साथ भी काम किया. हीरोज के बीच विलेन के रूप में उनका एक अलग ही चार्म था. हालांकि, 300 ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।