‘कर लो ना थोड़ी ज्यादा शूटिंग’, दीपिका पादुकोण के वर्किंग शिफ्ट विवाद के बाद रणवीर सिंह का वीडियो वायरल

एनशॉर्ट्स
'कर लो ना थोड़ी ज्यादा शूटिंग', दीपिका पादुकोण के वर्किंग शिफ्ट विवाद के बाद रणवीर सिंह का वीडियो वायरल
दीपिका पादुकोण बीते कई दिनों से 8 घंटे की वर्किंग शिफ्ट को लेकर सुर्खियों में घिरी हैं. इस वजह से उन्हें 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2898 एडी पार्ट 2' जैसी बड़ी मूवीज से हाथ भी धोना पड़ा. जहां कई सेलेब्स एक्ट्रेस के स्पोर्ट में नजर आए तो वहीं दूसरी ओर कई लोगों को ये फैसला ठीक नहीं लगा. अब इसी बीच एक्ट्रेस के पति रणवीर सिंह का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें वो एकस्ट्रा वर्किंग हार्स पर अपनी सहमति जताते नजर आ रहे हैं. 'कर लो ना थोड़ी सी ज्यादा शूटिंग… 'रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर' का सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. हर जगह एक्टर और उनकी इस फिल्म को लेकर चर्चे तेज हैं. लेकिन इसी बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हुआ जिससे सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है. अब फैंस दोनों के पर्सपेक्टिव और इस पुराने इंटरव्यू को लेकर बात कर रहे हैं. रेडिट
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

