कर्नाटक में कांग्रेस विधायक शमनुरु शिवशंकरप्पा का निधन, 94 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, DK शिवकुमार ने जताया दुख

एनशॉर्ट्स
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक शमनुरु शिवशंकरप्पा का निधन, 94 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, DK शिवकुमार ने जताया दुख
कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ट नेता शमनुरु शिवशंकरप्पा का रविवार (14 दिसंबर) को निधन हो गया है. उनके इस निधन पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिव कुमार ने शोक जताते हुए, उन्हें याद किया है. शिवशंकरप्पा पूर्व में मंत्री और वर्तमान में विधायक थे. वह ऑल इंडिया वीरशैव लिंगायत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं. डीके शिवकुमार ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, पूर्व मंत्री, विधायक, ऑल इंडिया वीरशैव लिंगायत महासभा के नेशनल प्रेसिडेंट और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शमनुरु शिवशंकरप्पा के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ. शिवशंकरप्पा, जिन्होंने अपना जीवन समाज सेवा को समर्पित कर दिया, ने शिक्षा के क्षेत्र में खास योगदान दिया. उनके जाने से देश और कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है. मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, और उनके परिवार और समर्थकों को यह दुख सहने की ताकत दे. ओम शांति.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

