Sports
करारी शिकस्त मिलने के बाद सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, कहा- 'कभी-कभी आपको सोचना पड़ता है कि आप…'
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के एकतरफा मैच में रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की करारी शिकस्त के बाद स्वीकार किया कि उनकी टीम बल्लेबाजी में इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी. दक्षिण अफ्रीका के 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत मार्को यानसेन (22 रन पर चार विकेट), केशव महाराज (24 रन पर तीन विकेट) और कोर्बिन बॉश (12 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 18.5 ओवर में 111 रन पर सिमट गया. मेजबान टीम की ओर से सिर्फ शिवम दुबे (42 रन, 37 गेंद, तीन छक्के, एक चौके) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए. सूर्यकुमार ने मैच के बाद कहा, ‘‘शुरुआत में हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की. सात से 15वें ओवर के बीच उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और फिर हमने वापसी की.’’ उन्होंने कहा, ‘‘बहुत अच्छी गेंदबाजी की
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।