एनशॉर्ट्स
कब तक हो पाएगी Shubman Gill और श्रेयस अय्यर की वापसी? गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने दिया अपडेट
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज 30 नवंबर से शुरू होने वाली है. पहला मैच रांची में खेला जाएगा, लेकिन टीम इंडिया को कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर की कमी खल रही होगी. ये दोनों ही चोटिल होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए स्क्वाड में नहीं चुने गए थे. अब भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने दोनों की चोट पर अपडेट दिया है. श्रेयस और गिल पर अपडेट पहले वनडे मैच से पूर्व मोर्ने मोर्केल ने कहा, "मेरी 2 दिन पहले शुभमन गिल से बात हुई थी, वो जल्दी रिकवर कर रहे हैं, यह सुनने के लिए अच्छी खबर है." मोर्केल ने श्रेयस अय्यर की चोट पर अपडेट देकर करहा, "श्रेयस अय्यर ने रिहैब शुरू कर दिया है. हमें इंतजार है कि दोनों जल्द स्क्वाड में वापसी करेंगे. अच्छी बात है कि दोनों स्वस्थ हैं और टीम में वापसी की तैयारी में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।