एनशॉर्ट्स
'कब तक जिंदगी काटोगे सिगरेट, बीड़ी और सिगार में…', दिल्ली में बढ़े AQI पर शशि थरूर ने शेयर की 6 साल पुरानी पोस्ट
कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने शनिवार (8 नवंबर, 2025) को दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ती वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) को लेकर किए गए अपने छह साल पुराने सोशल मीडिया पोस्ट को फिर से शेयर किया है. शशि थरूर ने अपनी जिस पुरानी तस्वीर को फिर से किया है, उसमें लिखा था, ‘कब तक जिंदगी काटोगे सिगरेट, बीड़ी और सिगार में? कुछ दिन तो गुजारों दिल्ली-एनसीआर में.’ कांग्रेस सांसद ने इस पोस्ट को दोबारा शेयर करते हुए लिखा कि यह छल साल बाद भी प्रांसगिक है. उन्होंने लिखा, ‘छह साल की उदासीनता के बाद भी यह पोस्ट दुखद और निराशाजनक रूप से अभी भी प्रासंगिक है.’ दो दिन पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिल्ली-एनसीआर के AQI की एक तस्वीर शेयर की थी, जो 371 थी. उन्होंने कहा, ‘जैसे-जैसे नवंबर आगे बढ़ेगा, फेफड़ों पर परफॉमेंस का बोझ बढ़ता जाएगा!’ Six years of indifference later, this
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।