एनशॉर्ट्स
कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन, कितने बजे शुरू होगी नीलामी? 350 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
IPL 2026 Auction Live Streaming: 10 टीम होंगी, 350 खिलाड़ी होंगे और सभी टीमों के पर्स में करोड़ों रुपये होंगे. कल, 16 दिसंबर को मिनी ऑक्शन होगा जिसमें डेवोन कॉनवे से लेकर कैमरून ग्रीन, लियाम लिविंगस्टोन और सरफराज खान जैसे नामी खिलाड़ियों पर बोली लग सकती है. सिर्फ 77 स्लॉट खाली होंगे, लेकिन यह नीलामी शुरू कितने बजे होगी और आप इसे किस चैनल या एप पर लाइव देख पाएंगे. ऑक्शन में सबसे कम पैसा मुंबई इंडियंस के पास है, जो 2.75 करोड़ रुपये पर्स में लेकर ऑक्शन में आएगी. वहीं सबसे ज्यादा पैसा कोलकाता नाइट राइडर्स के पास है, जिसकी जेब में 64.30 करोड़ रुपये बचे हुए हैं. कब और कहां देखें लाइव ऑक्शन? आईपीएल 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित होगा. ऑक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा. टीवी पर ऑक्शन का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।