एनशॉर्ट्स
कब और कहां खेला जाएगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे? जानें मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप दी थी, लेकिन वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने जीत के साथ शुरुआत की. रविवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला गया. भारत ने इस मैच में 17 रनों से जीत दर्ज की. हालांकि, दोनों ही टीमों ने 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया. इस मैच में कुल 681 रन बने. भारत के लिए विराट कोहली ने रिकॉर्ड शतक जड़ा. वहीं कुलदीप यादव ने 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके. अब जानिए भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कब और कहां दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच बुधवार, 3 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. इस मैच का टॉस दोपहर 1 बजे होगा. वहीं मैच की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे से होगी. इस मैच को भी आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।