एनशॉर्ट्स
कनाडा में गैंगवार! रोहित गोदारा गैंग ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को दी खुली चुनौती, कहा- 'ये तो सिर्फ ट्रेलर है…'
Canada Firing: कनाडा में गैंगस्टरों के बीच खूनी रंजिश एकबार फिर खुलकर दिखाई दी है. टोरंटो के पास मिसिसॉगा में एक यार्ड पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिससे हड़कंप मच गया. कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इसकी जिम्मेदारी ली है. कनाडा में हुई इस घटना से गैंगस्टर्स के दो गैंगों के बीच वर्चस्व की जंग एक बार फिर खुलकर दिखाई दी है. 'रिप्लाई नहीं दिया तो पूरी पिक्चर दिखा देंगे' रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे महेंद्र डेलाना और सनी यामा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. कनाडा में सनी डेसी नाम के शख्स के यहां फायरिंग का दावा किया गया है. पोस्ट में साफ तौर पर लिखा गया है कि कनाडा के सनी डेसी के यार्ड पर फायरिंग की गई है, इसकी वजह है कि वह उनके गैंग की ओर से जाने वाले फोन कॉल्स को इग्नोर कर रहा था. यही नहीं गैंग ने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।