Sports
ओमान-नामीबिया-कनाडा भी भारत से आगे, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सबसे बुरा हाल
T20 World Cup 2026, Indian Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने ग्रुप चरण के सभी चार मैचों में जीत हासिल करते हुए सुपर-8 में जगह बनाई. लेकिन टीम सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला मैच 76 रन से हार गई. बाकी मैचों की तरह इस मैच में भी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी फ्लॉप नजर आई. अफ्रीका के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा ने खाता खोला, तो ईशान किशन जोरी पर आउट हो गए. इस विश्व कप में मेन इन ब्लू की ओपनिंग जोड़ी सबसे ज्यादा फिसड्डी दिखाई दी. ओपनिंग पर भारतीय टीम का औसत ओमान, नामीबिया और कनाडा जैसी टीमों से भी खराब है. गौर करने वाली बात यह है कि ओमान, नामीबिया और कनाडा की टीमें बगैर किसी जीत के ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं, लेकिन फिर भी टीम की ओपनिंग जोड़ी का औसत भारत से अच्छा है.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।