एनशॉर्ट्स
ओडिशा में 7 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी खातों के जरिए हुआ बड़ा लेनदेन
डिजिटल जमाने में बदलते समय के साथ ठगी के हथकंडे भी बदलते जा रहे हैं. हाल के समय में साइबर फ्रॉड के मामलों में इजाफा देखने को मिला है. ठग नए-नए तरीकों से फ्रॉड कर रहे हैं. ओडिशा के बरगढ़ जिले में करोड़ों रुपये के साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है. इस मामले में फर्जी (म्यूल) बैंक खातों के जरिए 7 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है. दो संदिग्ध खातों की हुई जांच प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी 2026 की रात 11:23 बजे पदमपुर थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर प्रमिला मरेई ने एक रिपोर्ट प्रस्तुत की. यह कार्रवाई एसपी, CID-CB, ओडिशा, कटक के निर्देश पर की गई. जांच के दौरान पदमपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और यूको बैंक की शाखाओं में खोले गए दो संदिग्ध खातों की जांच की गई. जांच में पता चला कि एक खाता आदर्श गिधिली (23) और दूसरा खाता सब्या
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।