‘ऑस्ट्रेलिया और सऊदी जैसी गाइडलाइंस नहीं बना सकते’, प्लास्टिक बोतल के पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे याचिकाकर्ता से बोला SC

एनशॉर्ट्स
'ऑस्ट्रेलिया और सऊदी जैसी गाइडलाइंस नहीं बना सकते', प्लास्टिक बोतल के पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे याचिकाकर्ता से बोला SC
प्लास्टिक की वॉटर बोटल के गुणवत्ता मानकों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है. याचिकाकर्ता का दावा कि भारत में बोतलबंद पानी के मानक बहुत पुराने हैं. कंपनियों को यूरो 2 मानक अपनाने के लिए कहा जाना चाहिए. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि गांवों और पिछड़ों हुए क्षेत्रों में जाकर देखें कि वहां पानी के लिए लोगों को कैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. जब वह इन इलाकों में जाएंगे और ऐसी चीजें देखेंगे तो उन्हें जमीनी स्तर की हकीकत का पता चलेगा. सीजेआई ने याचिकाकर्ता से पूछा कि मौजूदा हालातों को देखते हुए क्या उन्हें लगता है कि यूएस गाइडलाइंस यहां लागू की जा सकती हैं. जमीनी हकीकत को ध्यान में रखें. लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार (18 दिसंबर, 2025) को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कहा कि जमीनी हकीकत को समझना चाहिए.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

