एनशॉर्ट्स
ऑपरेशन सिंदूर पार्ट-2 की झलक से कांपा पाकिस्तान, पोखरण में भारतीय वायुसेना ने गिराया 12 टन बारूद
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय वायुसेना की सबसे दमदार फायरिंग ड्रिल में कुल 277 आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल कर वायु योद्धाओं ने अपनी सटीक मारक क्षमता का प्रदर्शन किया. क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर को महज रोका गया है खत्म नहीं हुआ है. ऐसे में अगर पाकिस्तान ने फिर पहलगाम नरसंहार जैसी कोई गलती की तो सिंदूर पार्ट-2 छेड़ दिया जाएगा, जो मई 2025 से ज्यादा घातक होगा. ड्रिल देखने पहुंचीं राष्ट्रपति इस ड्रिल में राफेल,सुखोई-30, मिराज-2000, जगुआर और प्रचंड, अपाचे, चिनूक जैसे हेलीकॉप्टर ने अपनी ताकत दिखाई. करीब 120 फाइटर एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टर ने मिलकर पाकिस्तानी सीमा पर अपना दम दिखाया. इस ड्रिल को देखने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे. जैसलमेर जिले में थार के रेगिस्तानी इलाके में वायुसेना ने इस अभ्यास में अपनी जंगी ताकत दिखाई. वायुसेना की ताकत से थर्राया पाकिस्तानदो वर्ष में एक बार होने वाली वायुशक्ति एक्सरसाइज के दौरान
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।