एनशॉर्ट्स
ऑपरेशन सिंदूर के बाद ब्रह्मोस के फैन हुए कई देश, फिलीपींस के बाद इंडोनेशिया भी खरीद सकता है भारतीय मिसाइल
फिलीपींस के बाद क्या अब इंडोनेशिया भी भारत से सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस खरीदने जा रहा है? ये सवाल इसलिए, क्योंकि रक्षा मंत्री राजनाथ ने भारत के दौरे पर आए इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री सजफ्री सजमसोएद्दीन को ब्रह्मोस मिसाइल की 'रेप्लिका' उपहार स्वरूप दी है. इंडोनेशियाई रक्षा मंत्री सजमसोएद्दीन से हुई वार्ता के बाद प्रशंसा करते हुए राजनाथ सिंह ने गुरुवार (27 नवंबर, 2025) को कहा, ‘क्षेत्रीय सुरक्षा पर आधारित भारत और इंडोनेशिया का रक्षा सहयोग पिछले कुछ वर्षों में कई गुना बढ़ गया है.’ रक्षा मंत्री ने कहा, ‘आज विचार-विमर्श के दौरान, हमने अपने रक्षा सहयोग और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए एक स्वतंत्र और स्पष्ट चर्चा की.’ भारत-इंडोनेशिया के बीच 3,877 करोड़ का होने जा रहा सौदा जानकारी के मुताबिक, इंडोनेशिया को ब्रह्मोस मिसाइल के सौदे के लिए भारत अपने ही किसी राष्ट्रीय बैंक से लोन भी देने के लिए तैयार हो गया है. माना
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।