एनशॉर्ट्स
ऑनलाइन ट्रेडिंग का दिया झांसा, फिर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से ठगे 16 लाख, 14 बार ट्रांसफर कराए पैसे
Tamil Nadu News: ऑनलाइन ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से 16 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है. यह घटना तमिलनाडु के कुंभकोणम की है, जहां पीड़ित ने इस संबंध में तंजावुर साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित 69 साल के वेलसामी एक राष्ट्रीयकृत बैंक में मैनेजर पद पर कार्यरत थे और रिटायर्डि के बाद घर पर रह रहे थे. उनके मोबाइल फोन पर एक व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें एक महिला ने खुद को “अंकित मेहरा” बताया. महिला ने वेलसामी को ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने पर भारी मुनाफा होने का झांसा दिया और एक फर्जी लिंक भेजा. बार-बार भरोसा दिलाने के बाद वेलसामी ने 21 सितंबर 2025 से 29 अक्टूबर 2025 के बीच 14 अलग-अलग ऑनलाइन लेनदेन के जरिए कुल 16 लाख रुपये
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।